• Fri. Nov 20th, 2026

शादी समारोह से लाैट रही 12 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म

Byvijay.singhal1233

Nov 20, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा में शादी समारोह से लौट रही एक 12 वर्षीय किशोरी को कथित तौर पर अगवा कर दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। बिरला मंदिर चौकी क्षेत्र निवासी पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि करीब छह माह पहले भी कॉलोनी के दो युवक उनकी बेटी को ले गए थे। उस समय भी आरोपियों ने दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली थी। इसके बाद वह वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर किशोरी को ब्लैकमेल करने लगे। 17 अक्तूबर की रात किशोरी कॉलोनी के पास एक शादी समारोह से घर लौट रही थी। रास्ते में घात लगाए बैठे दोनों युवकों ने उसे उठा लिया और जबरन एक खाली मकान में ले गए। आरोप है कि वहां दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। बेटी के घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बंद मकान के पास से चीखने की आवाज सुनकर परिजन वहां पहुंचे। परिजनों को देखकर दोनों आरोपी मौके से भाग निकले। किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी घटना बताई। पीड़िता के पिता का आरोप है कि उन्होंने गोविंद नगर थाने में तहरीर दी थी। लेकिन अब तक इस मामले में कोई सुनवाई नहीं हुई है। पिता ने बताया कि आरोपी युवक लगातार अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। इसके बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। राजीव कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया, तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी। जांच के बाद आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.