हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मथुरा के आदेश के अनुपालन में वांछित/इनामियां अपराधियों के विरुद्ध चल रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मथुरा व क्षेत्राधिकारी महावन मथुरा के कुशल निर्देशन व प्र0नि0 थाना बल्देव के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 राकेश कुमार गिरी चौकी इंचार्ज हनुमान तिराहा व उ0नि0 सुनील कुमार चौकी इंचार्ज माइल स्टोन 131 कि0मी0 मय पुलिस बल व एसओजी प्रभारी उ0नि0 राकेश कुमार मय टीम के मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 80/20 धारा 302/34 भादवि में सम्बन्धित इनामिया अभियुक्तगण 1.अशोक पुत्र लक्ष्मीनारायन 2. शिवम उर्फ शुभम पुत्र अशोक निवासीगण नरहौली जुन्नारदार थाना बल्देव जिला मथुरा को बम्बा वाले रास्ते पर खडैरा पुलिया से दिनांक 23.02.2023 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है । दिनांक 04.04.20 को अभियुक्तगण अशोक S/O लक्ष्मी नारायण , शिवम उर्फ शुभम S/O अशोक ,गौरव S/O सुनहरी , अमित S/O सुरेश निवासीगण नरहौली जुनारदार थाना बल्देव जनपद मथुरा द्वारा पूर्व में वादी श्री नेम कुमार पुत्र नाथूराम नि0 नरहौली जुन्नारदार थाना बलदेव मथुरा के भाई मुकेश की हत्या के मुकदमा में राजीनामा का दबाव बनाना, राजीनामा न करने पर अभियुक्तगण उपरोक्त ने दिनांक 04/04/20 को सुबह लगभग 04.00 बजे वादी की भाभी श्रीमती नीरज देवी को घेरकर एक मत होकर नाजायज तमंचे से फायर करके हत्या कर दी । हत्या के सम्बन्ध में थाना बल्देव पर मु0अ0सं0 80/20 धारा 302/34 भादवि पंजीकृत है। अभियुक्तगणों लगातार फरार चल रहे है जिन पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा अभियुक्तगण उपरोक्त पर 10-10 हजार का इनाम घोषित किया गया। इनामियां अभियुक्त को गौरव उपरोक्त को दौलतपुर अण्डर पास से दिनांक 28.07.2022 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। आज दिनांक 23.02.2023 को अभियुक्तगण अशोक व शिवम उर्फ शुभम को खडैरा बम्बा पुलिया से गिरफ्तार किया गया । शेष अभियुक्त अमित उपरोक्त की गिरफ्तारी के लगातार अथक प्रयास किये जा रहे है।
