• Tue. Feb 17th, 2026

गोवर्धन में दूल्हे के दो भाइयों पर चाकू-फरसे से हमला

ByVijay Singhal

Feb 24, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। गोवर्धन के कस्बे में बरात चढ़ते के समय बरातियों के बीच घुसे उपद्रवियों ने दूल्हे के दो भाइयों पर चाकू व फरसे से हमला कर दिया। दोनों भाइयों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से गंभीर हालत में एक को आगरा रेफर कर दिया गया। लड़की के भाई ने चार युवकों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कस्बे के नगला पहलवान निवासी प्रेमचंद सैनी की पुत्री का विवाह 22 फरवरी को था। बरात कोसीकलां से आई थी। आरोप है की बरात की चढ़त के दौरान रात करीब 10 बजे नजदीकी नगला में शादी में आए कुछ असामाजिक तत्व उनकी बारात में घुस आए। नशे की हालात में ये लोग बरातियों से झगड़ा करने पर आमादा हो गए।
लड़की के पिता प्रेमचंद व भाई हेमंत सैनी के अनुसार, बीच बचाव के दौरान पाली ब्राह्मणन निवासी नत्थन व सोनू, हरिपुरा निवासी राजाबाबू व नीरज चाकू व फरसा लेकर बरातियों के साथ मारपीट करने लगे। इसी दौरान आरोपियों ने फरसा व चाकू से दूल्हे के भाई नीरज व प्रमोद पर प्रहार कर दिया। चाकू पेट व कमर में लगने से इससे दोनों घायल हो गए। गंभीर अवस्था में नीरज व प्रमोद को उपचार के लिए स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। हालत गंभीर होने पर प्रमोद को उपचार के लिए आगरा के निजी हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष नितिन कसाना ने बताया कि चार नामजदों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.