• Tue. Feb 17th, 2026

मथुरा। ब्रज तीर्थ विकास परिषद को मिले 100 करोड़

ByVijay Singhal

Feb 24, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। प्रदेश सरकार ने आम बजट में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद को 100 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। यह राशि पर्यटन विभाग के मद में प्रस्तावित की गई है। इसके तहत अब अगले वित्तीय वर्ष के दौरान ब्रज तीर्थ विकास परिषद 100 करोड़ रुपये की लागत वाली नई ब्रज विकास की योजनाओं पर काम कर सकेगा। भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा और लीला भूमि वृंदावन, गोवर्धन, गोकुल, बरसाना, नंदगांव, बलदेव आदि के विकास के लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में गठित ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने राज्य सरकार को 100 करोड़ रुपये के बजट की मांग की थी। इस प्रस्तावित बजट से आगामी वित्तीय वर्ष के दौरान वर्तमान में क्रियान्वित योजनाओं को पूर्ण कराने और नई योजनाओं को अमल में लाने का प्रस्ताव दिया था। इस पर राज्य सरकार ने आम बजट में पर्यटन विभाग के मद के अंतर्गत 100 करोड़ रुपये का प्रावधान कर दिया है। अब इस राशि का उपयोग ब्रज के पर्यटन विकास पर होगा।
ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने 15 योजनाओं का प्रस्ताव शासन को वर्तमान वित्तीय वर्ष में भेजा है। इसमें विकास पर करीब 186 करोड़ की लागत आने का अनुमान है। इसमें 55करोड़ की लागत से गोकुल में बनने वाली वासुदेव वाटिका भी शामिल है। इसके अलावा वृंदावन का सौभरि वन के लिए आठ करोड़, श्रीकृष्ण जन्मस्थान स्थित केशव वाटिका के लिए 10 करोड़, राया में विकास के लिए 7 करोड़ और बरसाना, नंदगांव, अकबरपुर में टीएफसी का भी प्रस्ताव भी शामिल है।
राज्य सरकार ने डिमांड के मुताबिक उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान वार्षिक बजट में कर दिया है। इससे विभिन्न तीर्थ स्थलों के विकास की योजनाओं पर काम हो सकेगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.