हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में अखिल भारतीय मैथिल ब्राह्मण महासभा दिल्ली की हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली एवं राजस्थान प्रांतों की संयुक्त जनरल बैठक में सर्वसम्मति से पंडित रामदेव भारद्वाज को दूसरी बार महासभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। कोसीकलां स्थित मैथिल ब्राह्मण धर्मशाला में होतीराम शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पिछले दस माह से लंबित राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नई नियुक्ति को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। सभी प्रांतों के प्रतिनिधियों ने विचार-विमर्श के बाद पंडित रामदेव भारद्वाज के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए उन्हें पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया। इस अवसर पर राजस्थान प्रांत अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार मैथिल, हरियाणा अध्यक्ष राकेश शर्मा, ब्रह्म कीर्ति रक्षक दल के प्रदेशाध्यक्ष पंडित वीरपाल मिश्रा, भाजपा जिला संयोजक सतेंद्र मैथिल बेरीवाल, जिलाध्यक्ष बच्चू शर्मा ठेकेदार, पलवल जिलाध्यक्ष सत्यवीर शर्मा, सेवा समिति भरतपुर के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा, फरीदाबाद महासचिव श्रीराम शर्मा, हेमदत्त पाठक, विष्णु कुमार मैथिल, ज्योतिराम शर्मा, सुभाषचंद्र शर्मा उपस्थित रहे। संचालन नगर संयोजक सतीश चंद शर्मा ने किया।
7455095736
रामदेव बने मैथिल ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष
