• Tue. Feb 17th, 2026

हाईवे पुलिस ने तीन जालसाज पकड़े, मोबाइल और आईकार्ड बरामद

ByVijay Singhal

Feb 24, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हाईवे पुलिस ने पालीखेड़ा के पास से तीन जालसाज को गिरफ्तार किया है। यह जालसाज मथुरा के 60 लोगों से इलेक्ट्रॉनिक सामान की बुकिंग की एवज में करीब 25 लाख रुपये ठगकर भाग खड़े हुए थे। इनके कब्जे से 3 मोबाइल, आईकार्ड आदि सामान बरामद किया है। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि एसएचओ छोटेलाल और एसआई सुंदर कसाना ने पालीखेड़ा के पास से तीन जालसाजों को गिरफ्तार किया है। यह जालसाज पिछले छह माह से फरार थे। लगातार पुलिस की टीम इनकी तलाश में जुटी थीं। पकड़े गए मथियाझगन महालिंगम उर्फ मदिया लिंगम निवासी 4/19 रामकृष्णनपुरम पुनवासल पूर्व त्रिचिट्रंबरम तंजावूर, तमिलनाडु, थेन्नारासु मरीमुथु निवासी 5/89 एनादिकरमबाई त्रिचिट्रंबरम तंजावूर तमिलनाडु और ए ताजुथीन निवासी 3/276 कृष्णन स्ट्रीट पुष्पवनम नागपट्टिनम तमिलनाडु हैं। इन जालसाजों ने मई 2022 में यहां पर आकर इलेक्ट्रॉनिक की सौंख रोड पर दुकान खोली थी। यहां पर एमआरपी से 45 प्रतिशत छूट पर सामान देने का लालच दिया। इसके लिए रुपये एडवांस में लिए। लोगों में विश्वास जमाने के लिए कई लोगों को सामान भी सस्ते दामों में उपलब्ध भी करा दिया। इसके बाद तो लोगों ने अपना सामान बुक कराने के लिए इन्हें रकम देनी शुरू कर दी। 45 दिन बाद जून में यह जालसाज रुपया लेकर भाग खड़े हुए। करीब 60 लोगों से 25 लाख रुपये की ठगी करने वालों के खिलाफ थाना हाईवे में मुकदमा दर्ज कराया गया था। छत्तीसगढ़, राजस्थान और बरेली में की ठगी प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल ने बताया कि इन जालसाजों ने छत्तीसगढ़, राजस्थान के मकराना, बरेली आदि शहरों में कई लोगों को लालच देकर ठगा है। मथुरा में भी करीब 40 लाख रुपये की इन जालसाजों ने ठगी की है, पर फिलहाल अभी तक 25 लाख रुपये का मामला ही सामने आया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.