• Mon. Nov 16th, 2026

मथुरा में जाट महासभा ने उठाई महाराजा सूरजमल मार्ग

Byvijay.singhal1233

Nov 16, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। बालाजीपुरम स्थित पुष्प वाटिका में अखिल भारतीय जाट महासभा की बैठक हुई। फतेहपुर सीकरी के विधायक चौधरी बाबूलाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक में संगठन के विस्तार और समाज की एकजुटता मजबूत करने पर चर्चा हुई। साथ ही हिंदू सम्राट महाराजा सूरजमल के सम्मान में मथुरा में एक मार्ग का नामकरण उनके नाम पर करने और उनकी प्रतिमा स्थापना के लिए पार्क के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव रखा गया। जाट समाज को आरक्षण दिलाने की मांग भी उठाई गई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि समाज के हितों और अधिकारों के लिए संगठित प्रयास जरूरी हैं। संगठन को मजबूत करने के साथ समाज के लोगों को एकजुट होकर अपनी मांगों के लिए संघर्ष करना होगा। महाराजा सूरजमल के सम्मान में मार्ग का नामकरण और प्रतिमा स्थापना की मांग को प्रमुखता से उठाते हुए इसके लिए पार्क के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव रखा गया। बैठक में जिला अध्यक्ष राजेश चौधरी, शिवराज सिंह, देशराज सिंह, चेतन चौधरी और सौरभ चौधरी सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.