• Mon. Nov 16th, 2026

मथुरा के फरह में आयोजित होगा भाजपा का दो दिवसीय चिंतन शिविर, तैयारियां शुरू

Byvijay.singhal1233

Nov 16, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। यूपी की राह आसान करने के लिये भाजपा का दो दिवसीय चिंतन शिविर फरह के गऊग्राम परखम के गौ अनुसंधान केन्द्र में आयोजित होगा। जिसमें सीएम योगी के साथ दोनों डिप्टी सीएम का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। चिंतन बैठक में प्रदेश के अलावा अन्य प्रदेशों के भी संगठन मंत्री भाग ले सकते हैं। रविवार को डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय, जिलाधिकारी सीपी सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने अन्य अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने हैलीपेेड, बैठक स्थल, सुरक्षा, साफ-सफाई, पार्किंग और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी ली और अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। भाजपा नेताओं के रात्रि में यहां ठहरने की तैयारियां भी की जा रही हैं।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.