• Sun. Nov 15th, 2026

मथुरा से छठ पर घर लौटने वालों की भीड़ बढ़ी, जनरल कोच फुल

Byvijay.singhal1233

Nov 15, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय स7
मथुरा। मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन से महापर्व छठ पर घर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। मथुरा जंक्शन से बिहार और झारखंड की ओर जाने वाली ट्रेनों के जनरल कोच यात्रियों से खचाखच भरे नजर आए। कोच में जगह पाने के लिए यात्रियों को जद्दोजहद करनी पड़ी। छठ पर्व का दूसरा दिन खरना मनाया गया। 15 नवंबर को व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य देंगे, जबकि 16 नवंबर को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर पर्व का समापन होगा। इसके चलते घर पहुंचने की जल्दी में यात्रियों की भीड़ बढ़ रही है। कलिंग उत्कल एक्सप्रेस (18478), आगरा कैंट-कोलकाता एक्सप्रेस (13168) और ग्वालियर-कोलकाता सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12320) में सबसे अधिक भीड़ दिखाई दी। जनरल कोच में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। परिवार और बच्चों के साथ पहुंचे यात्री सामान लेकर कोच में चढ़ने के लिए मशक्कत करते रहे। भीड़ को देखते हुए आरपीएफ और जीआरपी के जवान स्टेशन पर सतर्क रहे।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.