• Sun. Nov 15th, 2026

मथुरा के ध्रुव घाट के निकट 19 वर्षीय हरदोई के युवक का शव यमुना में उतराता मिला

Byvijay.singhal1233

Nov 15, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा के ध्रुव घाट के निकट 19 वर्षीय युवक का शव यमुना में उतराता मिला। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। पुलिस ने परिजन को सूचना दी है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली की बंगाली घाट पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित ध्रुव घाट के निकट शनिवार की सुबह स्थानीय लोगों ने यमुना में शव उतराता देखा। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से किसी तरह शव को पानी से बाहर निकाला और उसके कपड़ों की तलाशी ली। मृतक की जेब से एक आधार कार्ड मिला, जिसमें उसका नाम पिंटू पुत्र जगदीश निवासी ग्राम भूपापुरवा जिला हरदोई था। पुलिस ने शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजन को भी सूचना दे दी। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया है कि शव यमुना में पीछे से कहीं बहता हुआ आया है। फिलहाल परिजन के आने के बाद वास्तविता का पता चल सकेगा।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.