• Sun. Nov 15th, 2026

शादी-समारोह में बांटा 10 किलो सोना, दिवाली पर भी लुटाए गोल्ड गिफ्ट करने पर आयकर के रडार पर आया कारोबारी

Byvijay.singhal1233

Nov 15, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा के जिन कारोबारियों के ठिकानों पर शुक्रवार को आयकर विभाग ने छापा मारा, उनमें से एक कारोबारी ने बीते माह जयपुर में कार्यक्रम के दौरान मेहमानों को आठ से दस किलो सोने से बने उपहार बांटे थे। दिवाली पर भी लोगों को स्वर्ण उपहार दिए गए। यहीं से यह कारोबारी आयकर विभाग की रडार पर आ गए। माना जा रहा है कि यह कार्रवाई इसी का परिणाम है। बीते माह शहर के एक रियल एस्टेट कारोबारी ने जयपुर में बड़े स्तर एक कार्यक्रम आयोजित किया था। इसमें स्वर्ण उपहार भेंट किए गए। इस आयोजन की चर्चा कारोबार जगत में भी खूब रही। लगातार बड़े आयोजनों और महंगे उपहारों को लेकर कारोबारी चर्चा में आ गए। फिलहाल यह कारोबारी रियल एस्टेट के साथ होटल इंडस्ट्री में भी जमकर पैर पसार रहे हैं। बीते तीन साल से यह कारोबारी अलग-अलग वजहों से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। शुक्रवार को आयकर विभाग की कार्रवाई के बाद एक बार फिर उनका नाम चर्चा में आ गया है। इनके साथ-साथ आयकर विभाग ने इनसे जुड़े अन्य व्यापारियों को भी लपेट लिया है। शुक्रवार सुबह पांच बजे से इन कारोबारियों के यहां टीम डटी हुई है। दिल्ली एनसीआर और मथुरा में बिल्डरों और सराफा से जुड़े कारोबारियों पर आयकर विभाग की जांच शाखा ने छापे मारे। मथुरा में बिल्डरों के साथ होटल निर्माण में पार्टनर रहे सराफा व्यवसायी अनुराग बंसल के कमला नगर स्थित घर पर जांच शाखा के अधिकारियों ने कागजात तलाशे। मथुरा में मिले दस्तावेज के आधार पर एक टीम कमला नगर में सुबह भेजी गई, जो बंसल के होटल निर्माण से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। मथुरा में वृंदावन मार्ग स्थित गोवर्धन दास अग्रवाल के रेडिसन होटल, धौलीप्याऊ स्थित शिवशंकर अग्रवाल उर्फ शंकर सेठ के गुरुकृपा होटल, भारत सीमेंट वाले राम एंड संस, वृंदावन के चैतन्य बिहार में लज्जाराम, भूतेश्वर पर सूरजभान-रामकिशोर, ग्लोइंग वर्ल्ड, कमला टिंबर समेत दो अन्य होटलों एवं मथुरा-वृंदावन में अन्य प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापा मारा।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.