• Sat. Nov 14th, 2026

मथुरा जंक्शन पर सर्दी में पटरी चटकने के खतरे को लेकर रेलवे सतर्क, रातभर गश्त कर रहे ट्रैकमैन

Byvijay.singhal1233

Nov 14, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सर्दी में रेल लाइन चटकने का डर रहता है। रेलवे प्रशासन इसे गंभीरता से ले रहा है। सुरक्षित संचालन के लिए रेल पटरियों पर निगाह रखी जा रही है। पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है, ताकि रेल संचालन सुगम बना रहे। जंक्शन रेलवे स्टेशन व्यस्त स्टेशनों में शामिल है। जंक्शन रेलवे स्टेशन से 298 ट्रेन निकलती हैं। चार मेल और पांच पैसेंजर ट्रेन शुरू होती हैं। इसके अलावा मालगाड़ी भी निकलती हैं। सर्दी में रेल लाइन में फ्रेक्चर होने की घटना हो जाती हैं, इस पर निगाह रखने के लिए पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है। चार-चार किलोमीटर क्षेत्र में पेट्रोलिंग कराई जा रही है। एक टीम एक तरफ से और दूसरी टीम दूसरी तरफ से पेट्रोलिंग करती है। आठ-आठ घंटे की ड्यूटी रहती है। ट्रैकमैन को सुरक्षा और संकेत के लिए जीपीएस ट्रैकर उपकरण, लैंप, सेफ्टी जैकेट दिए गए हैं। गश्त के दौरान पेट्रोलमैन को अपना जीपीएस ट्रैकर उपकरण चालू रखना अनिवार्य होता है ताकि उनकी मूवमेंट की मॉनिटरिंग की जा सके। कोहरे में रेल संचालन को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों को भी सतर्क किया जा रहा है। जंक्शन रेलवे स्टेशन के डायरेक्टर सुनील कुमार शर्मा का कहना है कि रेल लाइनों की पेट्रोलिंग कराई जा रही है। यात्रियों की सुरक्षा प्राथमिकता है।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.