• Sat. Nov 14th, 2026

ससुराल का मकान बेच हड़पी रकम, सालियों का किया यौन शोषण

Byvijay.singhal1233

Nov 14, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। एक व्यक्ति ने रिश्तों को शर्मसार करते हुए सास की मौत के बाद उनका मकान बेच कर रकम हड़प ली। आरोप है कि शातिर ने चार सालियों को अपने घर में रख कर नाबालिग समेत चारों को डरा धमका कर यौन शोषण किया। विरोध करने पर जान से मारने की की धमकी दीं। आरोप है कि पीड़िता ने शिकायत बड़ी बहन से की तो उसने भी अपने पति का साथ दिया। कोतवाली पुलिस ने आरोपी दंपति के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर चालान किया है। गुरुवार को एक महिला ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कहा कि वर्ष-2024 में उसकी मां निधन हो गया था। इसके बाद नाबालिग समेत वह चार बहनें अकेली हो गयीं। मां के निधन के बाद मानसिक, आर्थिक परेशानी के चलते चारों बहनों को उनके बहनोई अपने पास रहने की कह कर ले गये। करीब छह माह बाद चारों बहनें किराये के मकान में रहने लगीं। आरोप है कि इस दौरान उसके बहनोई ने चारों बहनों को भरोसे में लेकर उनका पैतृक मकान बेच कर रकम हड़प कर ली। इसके बाद चारों बहनों पर गलत नीयत रखने लगा और आरोपी ने पहले सबसे बड़ी बहन के साथ छेड़छाड़ कर उसका यौन शोषण किया। बाद में उसकी शादी करा दी। इसके बाद दूसरी बहन, उसे और उसकी छोटी बहन को भी अलग-अलग बातों से बहला कर उनका यौन शोषण किया। वह उसके भले की बात कर पूजा पाठ, तंत्र करने के बहाने रात को बुलाकर उनके साथ अश्लील हरकत व दुष्कर्म करता था। इसका विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था। इस बारे में उन्होंने बहन को बताया तो वह भी अपने पति का पक्ष लेने लगी।प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अजय कौशल ने बताया कि पीड़िता व उसकी छोटी बहन की तहरीर पर आरोपी बहनोई के खिलाफ दुष्कर्म, मकान बेचकर रकम हड़पने, धमकी देने आदि मामले में मुकदमा दर्ज कर बयान लेकर मेडिकल कराया है। शुक्रवार दोपहर करीब सवा एक बजे निरीक्षक सुनील कुमार यादव, सूरजमल सिंह ने आरोपी को उसके घर के समीप से गिरफ्तार कर लिया।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.