हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा पुलिस अवैध धंधा,बदमाशी और गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने में जुटी है। कहीं पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो रही है तो कहीं गैंगस्टर की संपत्ति दर्ज की जा रही है। पुलिस ने शहर कोतवाली इलाके में स्थित नशे का कारोबार करने वाले गैंगस्टर के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उसकी 2 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति जब्त कर ली। मथुरा में अवैध रूप से नशे का कारोबार करने वाले जावेद ने ड्रग्स का काम करते करते करोड़ों रुपए की संपत्ति अर्जित कर ली। जावेद के इस काम में उसकी पत्नी और बेटा सद्दाम भी साथ देता था। युवाओं को नशे का जहर बेचकर जावेद शानो शौकत की जिंदगी जी रहा था। शहर कोतवाली इलाके के कृष्णा नगर क्षेत्र स्थित नवनीत नगर में रहने वाला जावेद पुत्र बूंदू खां पिछले कई वर्षों से अवैध रूप से नशे का कारोबार कर रहा था। गांजा, अफीम ,चरस के अलावा वह शराब आदि भी बेचता था। जावेद के इस काम में उसकी पत्नी और बेटा सद्दाम भी साथ थे। पुलिस ने जावेद को 17 बार पकड़ा। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में 17 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। लेकिन जावेद इसके बावजूद हर बार जमानत पर बाहर आता और नशे का कारोबार करने लगता। जावेद के बेटे सद्दाम के खिलाफ शहर कोतवाली में 3 मुकदमे दर्ज हैं। लगातार आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे जावेद के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत कार्यवाही की। इसके बाद पुलिस ने इसकी संपत्ति का चिह्नीकरण किया। संपत्ति चिह्नित करने के बाद डीएम पुलकित खरे के पास फाइल कार्यवाही के लिए भेजी। डीएम पुलकित खरे ने जावेद की संपत्ति जब्त करने की संस्तुति कर दी। जावेद की संपत्ति जब्त करने के लिए पुलिस की टीम सीओ सिटी अभिषेक तिवारी के नेतृत्व में नवनीत नगर पहुंची। जहां पुलिस ने पहले ढोल बजाकर इलाके के लोगों को माइक के जरिए कार्यवाही से अवगत कराया इसके बाद उसके मकान जिसकी अनुमानित कीमत 45 लाख रुपए है उसे जब्त करते हुए बोर्ड लगा दिया।जावेद के नवनीत नगर के मकान को जब्त करने के बाद पुलिस की टीम धौली प्याऊ क्षेत्र स्थित हनुमान नगर पहुंची। जहां पुलिस ने उसके 59 लाख 40 हजार रुपए के प्लाट को जब्त कर लिया। यहां से पुलिस टीम जैंत वृंदावन रोड पर पहुंची। यहां पुलिस ने जावेद के 97 लाख 75 हजार रुपए मूल्य के प्लाट को जब्त करते हुए उस पर बोर्ड लगा दिया। अवैध कामों को अंजाम दे कर जावेद ने 2 करोड़ 2 लाख 15 हजार रुपए की चल अचल संपत्ति अर्जित की। जावेद के खिलाफ पुलिस ने उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 की धारा 14(1) के तहत कार्यवाही करते हुए संपत्ति जब्त कर ली। कार्यवाही के दौरान शहर कोतवाली प्रभारी संजय पांडे,गोविंद नगर थाना प्रभारी ललित भाटी सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
