हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। थाना राया के अंतर्गत एक गांव में रिश्तेदारी में आये युवक ने पड़ोस में रह रही नाबालिग को बहला कर घर में बुलाकर दुष्कर्म किया। किशोरी की तबियत बिगड़ने पर उसे परिजनों ने उपचार को भर्ती कराया। हालत चिंताजनक होने पर आगरा रेफर कर दिया। पुलिस ने मौका मुआयना कर आरोपी को गिरफ्तार कर चालान किया है। राया के एक गांव में नौहझील क्षेत्र के एक गांव की रिश्तेदारी है। बताते हैं कि गुरुवार को युवक अपनी रिश्तेदारी में आया था। शाम करीब पांच बजे पड़ोस में रहने वाली करीब 13 वर्षीय किशोरी को आरोपी युवक ने बहला कर अपने रिश्तेदार के घर में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान किशोरी की चीख सुन कर परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी युवक भाग गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दे उसे उपचार को सीएचसी सोनई ले गये। नाबालिग के साथ दुष्कर्म की सूचना पर सीओ महावन संजीव राय ने घटना स्थल पहुंच कर मौका मुआयना कर मामले की जानकारी की।बताते हैं कि सोनई स्वास्थ्य केन्द्र से किशोरी को जिला चिकित्सालय भेज दिया। यहां भी हालत में सुधार न होने पर उसको आगरा रेफर कर दिया। राया पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर नामजद आरोपी व एक युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गयी। सीओ महावन संजीव राय ने बताया कि किशोरी की हालत चिंताजनक होने पर उपचार को चिकित्सको ने उसे आगरा रेफर कर दिया था। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर चालान किया है।
7455095736
नाबालिग के साथ पड़ोस की रिश्तेदारी में आये युवक ने किया दुष्कर्म
