• Sat. Nov 14th, 2026

राया से जिम का सामान दिलाने के बहाने ले गया दोस्त, साढ़े चार माह से

Byvijay.singhal1233

Nov 14, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना राया के गांव सारस से एक युवक को जिम का सामान खरीदने के बहाने साथ ले जाने के बाद युवक को गायब करने का मामला सामने आया है। करीब साढ़े चार माह बीत जाने के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं लग सका है। पीड़ित मां ने दोस्त पर बेटे के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए अदालत की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर राया पुलिस ने नामजद आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। गांव सारस निवासी महिला ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 24 जून को कोसीकलां थाना गांव सिरथरा निवासी निर्भय उनके घर आया था। निर्भय उनके पुत्र सुमित को जिम का सामान खरीदने के बहाने अपने साथ ले गया। आरोप है कि अगले दिन 25 जून को निर्भय खुद तो अपने घर लौट आया, लेकिन सुमित वापस नहीं आया। जब पीड़िता ने फोन कर निर्भय से बेटे के बारे में पूछा, तो उसने संतोषजनक जवाब देने के बजाय उल्टा आरोप लगाया कि सुमित उसके पांच लाख रुपये लेकर भाग गया है। पीड़ित मां ने जब अधिक पूछताछ की तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए झूठे मुकदमों में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस स्तर पर सुनवाई न होने पर पीड़िता ने न्यायालय में गुहार लगाई। कोर्ट के निर्देश पर राया पुलिस ने गुरुवार केस दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक अनिरुद्ध सिंह को सौंपी है।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.