हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। बाजना कस्बा स्थित 500 साल पुराना ठाकुर अनंत शेष महाराज मंदिर अतिक्रमण की जद में है। यह मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र है और अकाल मृत्यु के भय से मुक्ति दिलाने वाला माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भारतवर्ष में शेषनाग महाराज के दो प्रमुख मंदिरों में से एक है। दूसरा मंदिर राजस्थान के भीलवाड़ा में स्थित है। 1970 के दशक में नागा साधुओं ने इस मंदिर का पुनरुद्धार किया था। मंदिर का इतिहास दिगंबर मुनि जैसे संतों के त्याग से जुड़ा है, जिन्होंने सन 1800 में लोक कल्याण के लिए जीवित समाधि ली थी। मंदिर की अष्टधातु प्रतिमा सदियों पुराने ऐतिहासिक साक्ष्यों को समेटे हुए है। नगर पंचायत अध्यक्ष सुभाष चौधरी ने कहा कि वे जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर मंदिर के भव्य जीर्णोद्धार की मांग रखेंगे। यह मंदिर 500 वर्षों से आस्था का केंद्र बना हुआ है। भक्त मानते हैं कि यहां पूजा करने से अकाल मृत्यु का भय समाप्त हो जाता है। नागा साधुओं ने 1970 के दशक में इसका पुनरुद्धार किया था। दिगंबर मुनि ने 1800 में लोक कल्याण के लिए जीवित समाधि ली थी। मंदिर की अष्टधातु प्रतिमा शिल्पकला का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है।
7455095736
मथुरा के बाजना में 500 साल पुराना शेषनाग मंदिर अतिक्रमण की जद में
