हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। जिले में सड़कों के गड्ढामुक्ति अभियान में लोक निर्माण विभाग ने एक माह में 220 किमी सड़कों की मरम्मत कराई है। इसमें करीब चार करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। अभी तक निर्धारित लक्ष्य का करीब दो तिहाई काम ही पूरा हो सका है। एक तिहाई सड़कें अब भी गड्ढामुक्ति के इंतजार में हैं।
लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय और निर्माण खंड-एक द्वारा विगत 15 अक्तूबर से जनपद में सड़कों के गड्ढे भरने और मरम्मत का काम शुरू कराया गया था। इसके लिए शासन से करीब 325 किमी सड़कों की गड्ढामुक्ति के लिए 5 करोड़ रुपये की परियोजना को स्वीकृति मिली थी। इसमें एक महीने में 220 किमी सड़कों को दुरुस्त किया गया है। इसमें करीब 4 करोड़ रुपये व्यय हुए हैं। अभी तक विभाग ने लक्ष्य का मात्र 68 प्रतिशत ही कार्य पूरा किया है। जबकि 25 नवंबर तक पूरा कार्य करना है। शेष 32 प्रतिशत कार्य को अब विभाग जल्द ही पूरा करने के प्रयासों में जुटा हुआ है। एक्सईएन गुलवीर सिंह ने बताया कि 15 अक्तूबर से गड्ढामुक्ति कार्य शुरु कराया था। अब तक 68 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। शेष कार्य को जल्द भी जल्द ही पूरा करा लिया जाएगा।
7455095736
मथुरा जिले की 4 करोड़ रुपये से कराईं 220 किमी सड़कें गड्ढामुक्त
