• Fri. Nov 27th, 2026

आयुष्मान कार्ड और कायाकल्प की प्रगति की की गई समीक्षा, जिला पंचायत राज अधिकारी किरन चौधरी

Byvijay.singhal1233

Feb 23, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा।  विकासखंड मथुरा और चौमुंहा में आयुष्मान कार्ड बनाने और कायाकल्प दोनों की प्रगति खराब थी। मुख्य विकास अधिकारी श्री मनीष मीणा के निर्देशन पर जिला पंचायत राज अधिकारी किरन चौधरी द्वारा दोनों विकास खंडों की समीक्षा की गई।
साथ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर और एडीओ पंचायत उपस्थित रहे। दोनों विकासखंड में सचिव, पंचायत सहायक और संगिनी की बैठक की गई । विकासखंड मथुरा में कुल 10 संगिनी में से मात्र 8 उपस्थित रहे। चौमुंहा में कुल 6 संगिनी में से 2 उपस्थित रहे। 4 अनुपस्थित पाई गई।आशा दोनों विकास खंडों में अनुपस्थित रहीं। विकासखंड चौमुंहा की संगिनी द्वारा बताया गया कि अन्य संगिनी को कोई सूचना नहीं थी बैठक में आने की। विकासखंड मथुरा में सचिव रघुवीर सिंह और नीलम अनुपस्थित पाए गए।परियोजना निदेशक  अरुण कुमार उपाध्याय द्वारा बताया गया कि सचिव ने किसी भी स्तर पर कोई अवकाश नहीं लिया। अतः उपस्थित सचिव का 1 दिन का वेतन कटौती किए जाने के निर्देश दिए गए।
 विकासखंड चौहान में सचिव तरुण वर्मा और प्रशांत अनुपस्थित रहे ।खंड विकास अधिकारी  देवेंद्र पाल सिंह द्वारा बताया गया कि दोनों सचिव ने अवकाश के लिए हैं। दोनों ही विकास खंडों के सचिव को निर्देशित किया गया है कि अग्रिम मंगलवार तक प्रत्येक दशा में आयुष्मान कार्ड और कायाकल्प का कार्य शत-शत पूर्ण कराएं अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.