• Sat. Nov 14th, 2026

आगरा-मथुरा में आयकर विभाग का छापा, होटल से लेकर तनिष्क शोरूम तक मची खलबली

Byvijay.singhal1233

Nov 14, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा, वृंदावन और आगरा में आयकर विभाग ने एक साथ बड़ी कार्रवाई करते हुए कई प्रतिष्ठानों और कारोबारियों के ठिकानों पर सर्वे शुरू किया। मथुरा-वृंदावन में गाजियाबाद से पहुंची विभाग की टीमों ने रेडिशन होटल और शंकर सेठ के गुरुकृपा होटलों सहित कई स्थानों पर दोपहर तक कार्रवाई जारी रखी, जिससे शहर के व्यापारिक जगत में खलबली मच गई। वहीं, आगरा में एमजी रोड और बोदला सिकंदरा रोड स्थित तनिष्क शोरूम के साथ-साथ संचालक अनुराग बंसल के अनुपम ओरियन अपार्टमेंट पर भी आयकर विभाग के छापे की सूचना है। सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह पांच बजे आयकर विभाग की करीब चार दर्जन गाड़ियों से टीमें मथुरा पहुंचीं। इसके बाद अलग-अलग टीमों में बंटकर अधिकारियों ने विभिन्न प्रतिष्ठानों पर एक साथ सर्वे शुरू किया। शंकर सेठ से जुड़े ठिकानों पर पहुंची टीम ने दस्तावेज कारोबारी रिकॉर्ड और वित्तीय लेनदेन से संबंधित अभिलेखों की जांच-पड़ताल की। सूत्रों के अनुसार, डालमिया बाग पेड़ कटान प्रकरण से जुड़े कुछ लोगों के ठिकानों पर भी आयकर विभाग की कार्रवाई होने की चर्चा है। हालांकि, इस संबंध में अभी विभाग की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी या पुष्टि नहीं की गई है।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.