• Wed. Nov 11th, 2026

व्रन्दावन में भाई दूज पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गलियों तक लगी भक्तों की लंबी कतार

Byvijay.singhal1233

Nov 11, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा व्रन्दावन में भाई दूज के पावन अवसर पर विश्वप्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर की ओर जाने वाले सभी प्रमुख मार्गों और गलियों में भक्तों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। दिवाली के तीसरे दिन भी श्रद्धालुओं के उत्साह और संख्या में कोई कमी दर्ज नहीं की गई। कार्तिक मास के पावन महीने और त्योहारों की शृंखला के चलते वृंदावन में लगातार भीड़ बढ़ रही है। मंदिर की गलियों और मुख्य चौक में भीड़ का दबाव नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन को खासी मशक्कत करनी पड़ी। प्रशासन ने जगह-जगह बनाए गए होल्डिंग एरिया में श्रद्धालुओं को रोक-रोककर सुरक्षा घेरे और रस्सियों की मदद से चरणबद्ध तरीके से मंदिर की ओर रवाना किया, जिससे व्यवस्था सुचारु बनी रहे। श्रीबांकेबिहारी मंदिर के सेवायत हिमांशु गोस्वामी ने बताया कि कार्तिक मास का विशेष महत्व होने और त्योहारों की लगातार छुट्टियों के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है। पूरे कार्तिक माह में मंदिर में भक्तों की ऐसी ही भारी भीड़ बनी रहने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम दर्शन और सुरक्षा के लिए व्यापक व पुख्ता इंतजाम किए जाने की अत्यंत आवश्यकता है। प्रशासन और मंदिर प्रबंधन की ओर से लगातार भीड़ नियंत्रण पर नजर रखी जा रही है ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को सुलभता से दर्शन प्राप्त हो सकें।

7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.