• Wed. Nov 11th, 2026

मथुरा में 51 फीट के गिरिराज स्वरूप के दर्शन कर भावविभोर हुए श्रद्धालु, धूमधाम से मना अन्नकूट

Byvijay.singhal1233

Nov 11, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिघल
मथुरा। महाविद्या चौराहा स्थित श्री गिरिराज जी मंदिर में 28वां श्री गिरिराज पूजा महोत्सव धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। सामूहिक श्री गिरिराज पूजा महोत्सव समिति एवं श्री गिरिराज महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में 51 फीट ऊंचे गोबर निर्मित गिरिराज स्वरूप और 22 फीट ऊंचे श्रीनाथ जी के दिव्य दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। पर्वत, तुलसी वन और आकर्षक सजावट के बीच हजारों भक्तों ने गिरिराज महाराज की परिक्रमा कर पूजा-अर्चना की। समिति के संस्थापक राजकुमार खंडेलवाल ने बताया कि बृजवासियों की श्रद्धा और गिरिराज महाराज की कृपा से पिछले 27 वर्षों से लगातार महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इस बार 28वें आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।महोत्सव का शुभारंभ 9 नवंबर को भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ। अंगूरी वाटिका, डीग गेट से निकली शोभायात्रा महाविद्या और गोविंद नगर होते हुए मंदिर पहुंची। नासिक ढोल और बैंड की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते नजर आए। संत-महात्माओं की उपस्थिति में निकली शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। आयोजन में समिति अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, शिव कुमार गुप्ता, सुरेंद्र सक्सेना, अमित वार्ष्णेय, महामंत्री अभिषेक अग्रवाल और कोषाध्यक्ष भारत वर्मा सहित पदाधिकारी मौजूद रहे। महिला मंडल की संस्थापक अध्यक्ष संध्या खंडेलवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.