• Wed. Nov 11th, 2026

जेल में कड़ी सुरक्षा में उमड़ी बहनों की भीड़, भाइयों को तिलक लगाकर खिलाई मिठाई

Byvijay.singhal1233

Nov 11, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। जिला कारागार में भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पर्व भाई दूज जिला कारागार में भी भावुक माहौल के बीच मनाया गया। जेल में बंद भाइयों को दूज का टीका लगाने और मिठाई खिलाने के लिए सुबह से ही बहनों की भीड़ उमड़ पड़ी। अपनों से मिलने की आस में महिलाएं और युवतियां हाथों में मिठाई और पूजन सामग्री लेकर कारागार पहुंचीं। जिला कारागार के बाहर सुबह से ही महिलाओं की लंबी कतार लग गई। सुरक्षा व्यवस्था के बीच बहनों को बारी-बारी से जेल के अंदर जाने का अवसर दिया गया। बहनों ने जेल में निरुद्ध अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर मिठाई खिलाई और उनकी लंबी उम्र की कामना की। वहीं, भाइयों ने भी बहनों को पर्व की बधाई दी और उनके सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान कई बहनें भाइयों से मिलकर भावुक हो गईं। किसी ने भाई के जल्द घर लौटने की कामना की तो किसी ने परिवार का हाल साझा किया। जेल की सलाखों के बीच मनाए गए इस पर्व पर भाई-बहन के रिश्ते की आत्मीयता और भावनाएं साफ नजर आईं।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.