• Wed. Nov 11th, 2026

तेरे सब संकट मिट जाएं, पूजा गोवर्धन की कर ले

Byvijay.singhal1233

Nov 11, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में तेरे माथे मुकुट विराज रहयौ श्रीगोवर्धन महाराज, तेरे सब संकट मिट जाएं पूजा गोवर्धन की कर ले की अभिव्यक्ति के बीच विराजमान गिरिराज महाराज की पूजा के लिए लाखों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। गौड़ीय अंतरराष्ट्रीय वेदांत समिति के द्वारा देशी-विदेशी हजारों भक्तों के बीच गिरिधारी गौड़ीय मठ से छप्पन भोग मनोरथ की शोभायात्रा निकाली गई। देशी परिधान के बीच विदेशी संस्कृति को भूल अन्य देशों से आए भक्त हरि बोल-हरि बोल के बीच जयकारे लगा रहे थे। दानघाटी मंदिर से आन्यौर, पूंछरी, जतीपुरा व राधाकुंड में अथाह सैलाब दिखाई दिया। नारायण दास ने बताया कि गिरिराज पूजा के लिए अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, यूक्रेन आदि देशों से सैकड़ों भक्त आए हैं। मानसी गंगा मुकुट मुखारविंद मंदिर से रिसीवर अमित गोस्वामी के निर्देशन में सेवायत परिवार से जुड़े भक्तों द्वारा छप्पन भोग मनोरथ की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। इसके अलावा दानघाटी, जतीपुरा मुखारविंद मंदिर, पूंछरी के लौठा, लक्ष्मीनारायण मंदिर, राधाकुंड में पूजा अर्चना की गई।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.