• Wed. Nov 11th, 2026

जिला अस्पताल में दो दिन और खुला रहेगा बर्न वार्ड

Byvijay.singhal1233

Nov 11, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। दीपावली पर पटाखों से झुलसने की घटनाओं को देखते हुए जिला चिकित्सालय में खोला गया बर्न वार्ड अभी दो दिन और खुला रहेगा। स्वास्थ्य विभाग ने वार्ड में 10 बेड की व्यवस्था की है। यहां झुलसने वाले मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के इंतजाम किए गए हैं। त्योहार के दौरान पटाखे चलाते समय हाथ, पैर और चेहरे पर जलने की घटनाएं सामने आती हैं। कई बार मामूली दिखने वाली चोट भी गंभीर रूप ले लेती है। ऐसे में समय पर उपचार मिलने से मरीज की स्थिति बिगड़ने से बचाई जा सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला अस्पताल में अलग से बर्न वार्ड बनाया गया है, ताकि झुलसने वाले मरीजों को उपचार के लिए भटकना न पड़े और उन्हें तत्काल चिकित्सा सुविधा मिल सके। वार्ड में 10 बेड उपलब्ध कराए गए हैं। आपात स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सकीय संसाधनों और मेडिकल स्टाफ की व्यवस्था भी की गई है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. विवेक मिश्रा ने बताया कि बर्न वार्ड में 24 घंटे चिकित्सकों के साथ मेडिकल स्टाफ की तैनाती की गई है। यह वार्ड अभी गोवर्धन पूजा और यम द्वितीया पर्व के चलते दो दिन और मरीजों के उपचार के लिए खुला रहेगा।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.