• Wed. Nov 11th, 2026

श्रीबांकेबिहारी मंदिर के शीतकालीन समय परिवर्तन

Byvijay.singhal1233

Nov 11, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी के दर्शनों एवं आरती के समय में बुधवार को कार्तिक मास की दूज तिथि से परिवर्तन हो गया। जहां एक ओर श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी ने बदला गया समय निर्धारित कर मंदिर के द्वार पर चस्पा किया है, उधर कमेटी के सदस्य एवं सेवायत गोस्वामी इसका विरोध कर पुराने ही शीतकालीन समय पर मंदिर के पट खोलने की बात कह रहे हैं। सेवायत गोस्वामियों ने मंदिर कमेटी को इस संबंध में पत्र भेजा है। श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी ने 11 नवंबर बुधवार आज से मंदिर के शीतकालीन समय में दर्शन का समय निर्धारित कर मंदिर के सभी द्वारों पर चस्पा कराया है। मंदिर प्रबंधन द्वारा जारी समय सारणी के अनुसार सुबह 8 बजे से दोपहर 1.30 बजे, सायं कालीन दर्शन शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक निर्धारित किए हैं।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.