• Wed. Nov 11th, 2026

मृत मिले विदेशी श्रद्धालु के अंतिम संस्कार के लिए एनओसी की इंतजार

Byvijay.singhal1233

Nov 11, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन की परिक्रमा मार्ग स्थित रशियन बिल्डिंग के फ्लैट में एक विदेशी श्रद्धालु की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो जाने के बाद पुलिस ने शव को सुरक्षित रखवाया है। अमेरिका स्थित कोस्टारिका के दूतावास से एनओसी का पुलिस इंतजार कर रही है। उसके बाद ही अगला कदम उठाया जाएगा। अमेरिका निवासी 60 वर्षीय गैलार्डो एंड्रिक तीन वर्ष से वृंदावनवास कर इस्कान में भक्ति कर रहे थे। वे रशियन बिल्डिंग के फ्लैट नंबर 713 में अकेले रहते थे। बिल्डिंग में रह रहे अन्य श्रद्धालुओं ने बताया कि गैलार्डो प्रतिदिन सभी से मिलते थे, लेकिन चार-पाच दिन से वह फ्लैट से बाहर नहीं आए थे। सोमवार दोपहर एक बजे कर्मचारियों को उनके फ्लैट से दुर्गंध आई। उन्होंने फ्लैट का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर प्रवेश किया। जहां विदेशी श्रद्धालु मृत अवस्था में पड़े थे। सीओ वृंदावन संदीप सिंह ने बताया कि विदेशी श्रद्धालु पिछले तीन वर्ष से बीमार था। उनका उपचार भक्ति वेदांता हॉस्पिटल में चल रहा था। बीमारी के कारण उनकी मौत हो गई। अमेरिका कोस्टारिका के दूतावास को सूचित कर दिया गया है। वहां से एनओसी आ जाने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव को सुरक्षित मोर्चरी में रखवा दिया है।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.