हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। थाना रिफाइनरी पुलिस टीम व जिला पूर्ति निरीक्षक फरह की संयुक्त कार्यवाही से महेन्द्रा वर्कशॉप फैक्ट्री एरिया रिफाइनरी पर चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त राजू उर्फ राजकुमार पुत्र विजय कुमार नि0 नगला पूठा थाना महावन जनपद मथुरा उम्र करीब 33 वर्ष को 01 अदद टैंकर जिसमें बिटुमिन/पेट्रोलियम पदार्थ भरा हुआ है सहित थाना रिफाइनरी लाया गया । जिसके सम्बन्ध में अभियुक्त उपरोक्त से पूछताछ की गई अभियुक्त उपरोक्त सम्बन्धित दस्तावेज नही दिखा सका जिस पर अभियुक्त को हिरासत पुलिस लिया गया एवं पूर्ति निरीक्षक फरह की लिखित तहरीर के आधार पर थाना रिफाइनरी पर मु0अ0सं0 366/2026 धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।
7455095736
रिफाइनरी पुलिस व जिला पूर्ति निरीक्षक ने बिटुमिन/पेट्रोलियम पदार्थ भरा हुआ सहित गिरफ्तार
