हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन स्थित ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर में अब सेवाधिकारी से पहले किसी अन्य व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। मंदिर प्रबंधन ने यह फैसला अनाधिकृत लोगों के प्रवेश पर अंकुश लगाने और व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के उद्देश्य से लिया है। हालांकि, मंदिर प्रबंधन के इस निर्णय से गोस्वामी समाज नाखुश है। निर्णय के अनुसार, सुबह साढ़े पांच बजे सेवाधिकारी के प्रवेश के बाद छह बजे से अन्य लोगों को प्रवेश की अनुमति होगी। शाम को भी इसी तरह की व्यवस्था लागू रहेगी। मंदिर प्रबंधन का उद्देश्य पट खुलने से पहले श्रद्धालुओं के जमावड़े को रोकना और सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं को सुचारु रखना है। इसके तहत गोस्वामी समाज द्वारा ठाकुरजी की देहरी पूजन की प्रक्रिया पर भी रोक लगाई गई है। लेकर गोस्वामी समाज के कुछ लोगों का कहना है कि वे सुबह मंदिर की परिक्रमा कर देहरी पर धोक लगाने के बाद दैनिक दिनचर्या शुरू करते हैं। नई व्यवस्था से वर्षों से चली आ रही उनकी सेवा प्रभावित होगी। वहीं, हाई पावर्ड कमेटी के अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायाधीश अशोक कुमार ने बताया कि मंदिर की व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने को यह निर्णय लिया गया है। सुबह सेवाधिकारी के प्रवेश के बाद अन्य लोगों को प्रवेश दिया जाएगा। शाम को भी इसी तरह व्यवस्था रहेगी, ताकि सफाई और अन्य कार्य प्रभावित न हों।
उच्चाधिकार प्राप्त प्रबंधन समिति अध्यक्ष अशोक कुमार के मुताबिक मंदिर में सुबह छह बजे से पहले किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा। केवल जिस सेवायत की सेवा होगी, उन्हें ठाकुरजी की सेवा के लिए सुबह साढ़े पांच बजे प्रवेश मिलेगा।
7455095736
बांके बिहारी मंदिर में सेवाधिकारी के बाद ही श्रद्धालुओं को मिलेगा
