• Thu. Nov 5th, 2026

गांव नरी में पारिवारिक जमीन की पैदावार मांगने पर एक महिला को पीटने और घर से बाहर निकालने

Byvijay.singhal1233

Nov 5, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। छाता थाना के अंतर्गत गांव नरी में पारिवारिक जमीन की पैदावार मांगने पर एक महिला को पीटने और घर से बाहर निकालने का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला के साथ जमीन पर पटक-पटक कर मारपीट की गई और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता की तहरीर पर छाता कोतवाली पुलिस ने तीन नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम नरी निवासी 55 वर्षीय महिला ने छाता कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि करीब 5-6 दिन पूर्व उनके साथ ससुराल पक्ष के लोगों ने जमकर मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि कमल और विजन तथा कमल की पत्नी ने एकराय होकर उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें जमीन पर पटक-पटक कर बुरी तरह मारा-पीटा, जिससे उनके दोनों हाथों और पूरे शरीर में गंभीर अंदरूनी चोटें आईं।पीड़िता द्वारा चीख-पुकार मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उन्हें आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उन्हें उनके हिस्से की कृषि भूमि की पैदावार (फसल) नहीं दे रहे हैं और जबरन घर से बाहर निकाल दिया है। जाते समय आरोपियों ने भविष्य में दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने छाता कोतवाली पहुंचकर आपबीती सुनाई और नामजद तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक अतर सिंह को सौंपी गई है।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.