हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा जनपद में यातायात माह के तहत पुलिस ने बुधवार को भरतपुर गेट स्थित इस्लामिया इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी। वहीं अभियान के दौरान अब तक 1789 वाहनों के चालान काटे गए। पुलिसकर्मियों ने विद्यार्थियों को वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने की अपील की गई। पुलिस ने पंपलेट बांटकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान प्रभारी निरीक्षक यातायात ने स्कूली बसों और अन्य वाहनों की जांच की। शेरगढ़ पुलिस ने पटेल चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 15 बाइकों के चालान किए वहीं पांच बाइकों को सीज किया है। इस दौरान कुछ वाहन स्वामियों ने शेरगढ़ पुलिस पर जबरन चालान करने के आरोप लगाए। वहीं पुलिस का कहना है कि जो वाहन नियमों के विपरीत दौड़ रहे हैं उन पर कार्रवाई की जा रही है। गोवर्धन। यातायात माह में अड़ींग चौकी क्षेत्र में पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस को एक बिना नंबर की बुलेट मोटरसाइकिल सड़क पर दौड़ती दिखी। पुलिस ने रोककर चालक से मोटरसाइकिल के वैध कागजात मांगे, जो नहीं दिखा पाने पर पुलिस ने मोटरसाइकिल को सीज कर दिया। छाता पुलिस ने काटे चालानछाता। यातायात माह में पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) भूषण वर्मा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने नगर के मुख्य बाजारों में पैदल गश्त की। सघन फ्लैग मार्च निकाला। क्षेत्राधिकारी भूषण वर्मा ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वहीं पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान चलाकर 28 वाहनों के चालान काटे गए।
7455095736
मथुरा जनपद में यातायात माह में 1789 वाहनों के चालान काटे
