• Thu. Nov 5th, 2026

दिवाली पर सुरक्षा के लिए पुलिस ने बाजारों में चलाया जागरूकता अभियान

Byvijay.singhal1233

Nov 5, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। हरियाणा, राजस्थान की सीमाओं से सटे कोसीकलां में दिवाली पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बाजारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस की गश्त और निगरानी भी बढ़ा दी गई है। पुलिस ने बाजारों में व्यापारियों से सर्तकता बरतने के लिए जागरूकता अभियान चलाया। बुधवार की शाम को एसपी ग्रामीण आलोक राज नारायण ने प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार, पुलिस बल के साथ नगर में पैदल मार्च किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पैदल मार्च नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों और बाजारों से होकर गुजरा। इस दौरान टीम ने पुलिस बल की सक्रियता और सतर्कता का निरीक्षण किया। एसपी ग्रामीण ने व्यापारियों को बताया गया कि त्योहार के दौरान बाजारों में भीड़ का फायदा उठाकर असामाजिक तत्व चोरी, टप्पेबाजी और अन्य वारदातों को अंजाम दे सकते हैं। ऐसे में दुकानों पर आने वाले संदिग्ध व्यक्तियों और आसपास की गतिविधियों पर विशेष नजर रखें। कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस ने व्यापारियों से दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चालू रखने, प्रवेश और निकास मार्गों पर निगरानी रखने तथा नकदी के लेनदेन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में पुलिस से तत्काल संपर्क करने के लिए जागरूक किया।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.