• Tue. Feb 17th, 2026

कोसिकलां के कुंड में मिला युवक का सिर कटा शव, ग्रामीणों ने शव रखा किया हंगामा

ByVijay Singhal

Feb 23, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। थाना कोसीकला की पुलिस चौकी कामर से चन्द कदम की दूरी पर बने एक कुंड में गांव के ही एक युवक का सिर कटा शव मिला है। घटना कि सूचना मिलते ही थाना पुलिस सहित सीओ छाता एसपी देहात फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से शव को कुंड से बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाते समय परिजनों हंगामा कर दिया। थाना कोसीकला के रहने वाले युवक महावीर पुत्र ओंकार (25) का शव पास के ही एक कुंड में मिला। शव मिलने से पूरे गांव मे सनसनी फैल गयी। घटना कि सूचना मिलते ही थाना पुलिस सहित सीओ छाता एसपी देहात फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने कुंड से ग्रामीणों के सहयोग से बामुश्किल बाहर निकाला। बॉडी के साथ सिर नही था। जिसकी तलाश में पुलिस ने कुंड में खोजबीन की लेकिन काफी देर बाद तक मृतक युवक के सिर का हिस्सा नही मिल सका। जिसको लेकर परिजनों ने पुलिस से शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाते वक्त रोकते हुए हंगामा करते हुए घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने कहा कि पुलिस मामले को लेकर कोई भी जानकारी नही दे रही है। मृतक युवक महावीर मंगलवार की सुबह से घर से गायब था। काफी खोजबीन की लेकिन पता नही चला। चोकी पुलिस को सूचना दी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नही की। पुलिस ने फोरेंसिक टीम से घटनास्थल का सर्वे कराकर अहम तथ्यों को जुटाने लग गई। पुलिस का कहना है कि घटना को लेकर टीमें लगा दी है जल्द ही घटना को अंजाम देने वाले के खिलाफ कार्यवाही कर गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने परिजनो को हर सम्भव मदद दिलाये जाने का भरोसा दिया है। देर रात तक परिजनों ने न्याय न मिलने तक मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जाने नही दिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.