• Wed. Nov 4th, 2026

यमुना किनारे साधना करने निकले संत प्रेमानंद, गुलाबी सर्दी में ओढ़ा पीला अंगवस्त्र

Byvijay.singhal1233

Nov 4, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के यमुना पार एकांतवास में रहकर साधना कर रहे संत प्रेमानंद काफी समय बाद यमुना विहार आश्रम से भ्रमण के लिए निकले और यमुना किनारे बैठकर एकांत में साधना की। इस दौरान यमुना के दूसरे छोर पर कार्तिक नियम सेवा करने वाले भक्त जो कि यमुना स्नान अथवा पूजन कर रहे थे, उनकी नजर संत प्रेमानंद पर पड़ी तो राधा राधा के जयकारे शुरू हो गए। संत प्रेमानंद श्रीराधा केलिकुंज छोड़ने के बाद से यमुना पार जहांगीरपुर में नए आश्रम यमुना विहार आश्रम में रहकर एकांतवास कर रहे हैं। समय-समय पर वह श्रीराधा केलिकुंज पहुंचते हैं तो संत प्रेमानंद के दर्शन को भक्तों की भारी भीड़ जुटती है। हालांकि राधा केलिकुंज पर नियमित साधक पहुंचकर संकीर्तन व सेवा करते हैं। लेकिन, उन्हें अब पहले की तरह हर दिन संत प्रेमानंद के दर्शन का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में भक्तों की इच्छा है कि जल्द संत प्रेमानंद फिर से पदयात्रा अथवा एकांतिक दर्शन शुरू करें, ताकि उन्हें संत के हर दिन दर्शन हो सकें। यमुना पार एकांतवास कर रहे संत प्रेमानंद के अब हर दिन दर्शन नहीं हाे रहे। लेकिन, कार्तिक के महीने में संत प्रेमानंद अपने शिष्यों के साथ यमुना किनारे भ्रमण करने के लिए निकले। कुछ दूर तक पैदल चलकर यमुना किनारे पहुंचे संत प्रेमानंद ने लगभग आधा घंटे बैठकर साधना की और फिर अपने नए आश्रम यमुना विहार आश्रम में पहुंचे। ऐसे में यमुना के दूसरे छोर पर वृंदावन की ओर से श्रद्धालुओं ने संत प्रेमानंद के दर्शन किए तो वे उनके समीप पहुंचने को उतावले हुए, कुछ श्रद्धालु मोटरबोट से यमुना पार पहुंचने में सफल भी हुए। लेकिन, वे संत के समीप तक नहीं पहुंच सके।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.