• Wed. Nov 4th, 2026

मथुरा मैं यमुना के घाट पर कार्तिक पूर्णिमा पर असंख्य जगमगाएंगे दीपक

Byvijay.singhal1233

Nov 4, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा में देव दीपावली महोत्सव समिति इस वर्ष देव दीपावली महोत्सव को और अधिक आकर्षक व भव्य रूप से मनाने जा रहा है। इस संबंध में देव दीपावली महोत्सव समिति के पदाधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह एवं सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्रा के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नाम ज्ञापन दिया। देव दीपावली महोत्सव समिति के अध्यक्ष पंडित सोहन लाल शर्मा एडवोकेट ने कहा कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार अषाढ़ पूर्णिमा से कार्तिक पूर्णिमा तक सम्पूर्ण ब्रजमंडल में 33 कोटि देवी देवताओं का निवास रहता है। कार्तिक पूर्णिमा पर सभी मां श्री यमुना से विदाई लेकर अपने अपने स्थान पर वापस जाते हैं, इसलिए सम्पूर्ण ब्रज में कार्तिक मास में सभी तीर्थ स्थलों एवं देवालयों में भव्य देव दीपावली मनाई जाती है। महोत्सव समिति के महामंत्री आचार्य ब्रजेन्द्र नागर ने कहा कि इस बार देव दीपावली महोत्सव कार्तिक पूर्णिमा 24 नवंबर मंगलवार को सायं 5 बजे से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आयोजन का शुभारंभ सती बुर्ज राजा घाट पर ब्रज के संत, धर्माचार्यों एवं मथुरा महानगर के गणमान्य नागरिकों एवं जिला प्रशासन की उपस्थिति में शंखध्वनि के साथ किया जाएगा।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.