हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन के राधाकुंड में आशुतोष दीक्षित वायु सेना के प्रमुख पहुँचे। आशुतोष दीक्षित वायुसेना प्रमुख बनाए गए हैं। उनके पद पर के आसीन होने पर सिंह सिविल योग अकादमी परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। यहां विशेष पूजा-अर्चना के साथ पौधरोपण किया गया। अकादमी के अध्यक्ष योगीराज शैलेंद्र शर्मा को जैसे ही सूचना मिली की उनके भांजे आशुतोष वायुसेना में उच्च पद पर आसीन हुए है। परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई। महाराज ने श्रीगिरिराज महाराज की विशेष पूजा-अर्चना की। अकादमी परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। शर्मा ने बताया कि आशुतोष दीक्षित से उनकी फोन पर बातचीत हुई है। जल्द ही वह अकादमी परिसर आएंगे। इस दौरान शमशेर, दाऊ दयाल भवानिया, दीपचन्द वार्ष्णेय, उमाशंकर शर्मा, विश्वजीत खोयवाल, गौरव शर्मा, नेहा शर्मा, रमेश, रणवीर, सीताराम आदि मौजूद रहे।
7455095736
आशुतोष के वायुसेना प्रमुख बनने पर की गिरिराज पूजा
