हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। जिलाधिकारी श्री चंद्र प्रकाश सिंह जी ने राजीव भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों एवं पटलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 पूजा गुप्ता, परियोजना निदेशक डीआरडीए अरुण कुमार उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी गरिमा खरे, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अधिकारी मोहित कुमार बघेल सहित अन्य अधिकारी/ कर्मचारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, सहायक निदेशक मत्स्य, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला निर्वाचन कार्यालय, उपायुक्त श्रम रोजगार, सहायक अभियंता लघु सिंचाई, उपायुक्त मनरेगा आदि के कार्यालयों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी श्री चंद्र प्रकाश सिंह जी ने राजीव भवन स्थित विभिन्न पटलों का निरीक्षण कर कार्यालयों में संचालित कार्यों, अभिलेखों के रख-रखाव तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न पटलों पर पहुंचकर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से उनके कार्यों की प्रगति एवं कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने कार्यालयों में साफ-सफाई, सुव्यवस्थित अभिलेख प्रबंधन तथा कार्यस्थल पर बेहतर व्यवस्थाएं बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ सुनिश्चित करें। उन्होंने कार्यालयों में आने वाले फरियादियों एवं आमजन के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने तथा उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शासकीय कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब स्वीकार्य नहीं होगा। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्यालयों में कार्य संस्कृति को बेहतर बनाते हुए आमजन को सुगम, पारदर्शी एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रातः 10 से 12 बजे तक अपने अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर जनसुनाई सुनिश्चित करे, उक्त कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
7455095736
जिलाधिकारी ने राजीव भवन के विभिन्न कार्यालयों एवं पटलों का निरीक्षण किया
