हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन के राधाकुंड में अहोई अष्टमी पर बड़ा हादसा टला, आग लगने की सूचना पर दौड़ी पुलिस,,,मचा हड़कंप,,,प्रशासन अलर्ट हो गया। राधाकुंड में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है, पूरा शासन-प्रशासन भीड़ के इंतजामों में लगा है, उसी बीच शिव नगर कॉलोनी में सिलेंडर में भीषण आग लग गयी। खाना बनाते समय सिलेंडर से अचानक तेज लपटें उठने लगीं, आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में चीख-पुकार मच गई, मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। राधाकुंड में आज स्नान और पूजा के लिए दूर-दूर से महिलाएं आई हैं, गलियों में भारी भीड़ है, ऐसे में अगर सिलेंडर फट जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था, गनीमत रही कि लोगों ने हिम्मत दिखाकर आग पर काबू पा लिया। सूचना मिलते ही मोहल्ले के लोग और मेले में तैनात पुलिस दौड़ पड़े, कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन आग की वीडियो अब पूरे मथुरा में वायरल हो रही है। अहोई अष्टमी की भीड़ और प्रशासन के इंतजामों के बीच ये आग की घटना सबको डरा गई है, लोग कह रहे हैं – राधा रानी की कृपा से बड़ा हादसा टल गया।
7455095736
राधाकुंड में अहोई अष्टमी पर आग लगने की सूचना पर दौड़ी पुलिस,,,मचा हड़कंप
