हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में रुक्मिणी विहार स्थित संस्कार सिटी में रविवार सुबह एक 67 वर्षीय बुजुर्ग की 14वीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अशोक कपूर पुत्र द्वारिका प्रसाद कपूर के रूप में हुई है। वह मूल रूप से दिल्ली के दिलशाद गार्डन के निवासी थे और पिछले आठ माह से पारस प्राइड, रुक्मिणी विहार में किराये पर रह रहे थे। सूचना मिलने पर थाना वृंदावन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, मृतक की पत्नी ने बताया कि वह पिछले करीब चार वर्षों से मानसिक रूप से परेशान थे। मृतक की संस्कार सिटी निवासी मनोज सिंह माचिया (55) से मित्रता थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया है। मामले में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस द्वारा प्रकरण में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
7455095736
व्रन्दावन में बुजुर्ग संस्कार सिटी की 14वीं मंजिल से गिरे हुई मौत, मानसिक रूप से थे परेशान
