हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। शहर की सड़कों को आधुनिक सुविधाओं से लैस कर आवागमन सुगम बनाने के लिए मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी सीएम-ग्रिड योजना के तहत कराए जा रहे निर्माण कार्यों पर व्यापारियों ने सवाल खड़े किए हैं। व्योपारी सचिन अग्रवाल और अजय गोयल का कहना है कि सड़क निर्माण के बाद मार्ग का स्तर ऊंचा हो जाएगा, जबकि उनकी दुकानें नीचे रह जाएंगी। इससे बारिश के दौरान दुकानों के सामने जलभराव की समस्या पैदा होगी। साथ ही ग्राहकों को दुकानों तक पहुंचने में भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सीएम-ग्रिड योजना के तहत होलीगेट से पुराने बस अड्डे तक करीब 10 करोड़ रुपये और भरतपुर गेट से कृष्णापुरी तिराहे तक लगभग 16 करोड़ रुपये की लागत से सड़क का आरसीसी निर्माण कराया गया है। इन मार्गों पर निर्माण के बाद सड़क और दुकानों के स्तर को लेकर व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि व्यापारियों ने अपनी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा है। नगर आयुक्त ओजस्वी राज का कहना है कि त्योहार को देखते हुए कार्यदायी संस्था ने फिलहाल निर्माण कार्य बंद कर दिया है। त्योहार बाद कार्य शुरू कराया जाएगा। व्यापारियों की समस्या का भी समाधान होगा।
7455095736
मथुरा शहर में सड़क ऊंची हुई तो नीचे हो जाएंगी दुकानें
