हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा के चौथे दिन जनपद के कई केंद्रों पर डीएम और संयुक्त शिक्षा निदेशक समेत कई अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इस दौरान जवाहर इंटर कालेज में डीएम ने हाईस्कूल गणित में तीन मोबाइल और नकल करते दो परीक्षार्थियों को पकड़ा गया।
मंगलवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल गणित की परीक्षा हुई। गणित की परीक्षा में हाईस्कूल के पंजीकृत 30561 छात्र-छात्राओं में से 26288 परीक्षार्थी शामिल हुए। 4691 अनुपस्थित रहे। सुबह की पाली में डीएम पुलकित खरे ने जवाहर इंटर कालेज का आकस्मिक निरीक्षण किया। दो परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ लिया। दोनों के खिलाफ नकल अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। तीन मोबाइल फोन मिलने पर उन्हें सीज कर दिया है। कक्षाें में नकल के मामले में चार कक्ष निरीक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा है। परिचय पत्र न होने पर दो कक्ष निरीक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इन स्थितियों को देखते हुए स्टेटिक मजिस्ट्रेट का एक दिन का वेतन रोक दिया गया है। उन्होंने प्रेमदेवी गर्ल्स इंटर कालेज सहित अन्य केंद्रों का भी निरीक्षण किया। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने भी जवाहर इंटर कालेज सहित कई अन्य परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्था का जायजा लिया। इंटरमीडिएट की विभिन्न ट्रेड परीक्षा में पंजीकृत 641 में से 619 परीक्षार्थी शामिल हुए। डीआईओएस, सिटी मजिस्ट्रेट सहित डायट प्राचार्य ने भी शहरी केंद्रों का निरीक्षण किया। द्वितीय पाली में हाईस्कूल कंप्यूटर में 25 छात्र अनुपस्थित रहे, जबकि इंटरमीडिएट व्यवसायिक अध्ययन और गृह विज्ञान की परीक्षा 80 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी।

7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes