हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। घीया मंडी में शनिवार सुबह अबरार की टीवी रिपेयरिंग दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। तीन मंजिला इमारत में आग की लपटें उठती देख बाजार में दहशत फैल गई। अग्निशमन ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। शनिवार सुबह करीब नौ बजे अचानक इमारत में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दुकान के साथ मकान में भी आग फैलने से वहां रखा सामान इसकी चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें तेज होने के कारण सफलता नहीं मिली।सूचना पर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद राहत एवं बचाव कार्य किया गया। हादसे में दुकान और मकान में रखे सामान को नुकसान पहुंचने की आशंका है। प्रारंभिक तौर पर लाखों रुपये का नुकसान माना जा रहा है। कोतवाल अजय कौशल ने बताया भीषण आग के बावजूद कोई जनहानि नहीं हुई। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
7455095736
मथुरा की घीया मंडी में तीन मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
