हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। आगरा मंडल में शीतकाल के दौरान सुरक्षित एवं निर्बाध रेल संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दिनांक 30.10.2026 को मथुरा प्रशिक्षण केंद्र में इंजीनियरिंग विभाग द्वारा शीतकालीन संरक्षा उपाय विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक आगरा श्री गगन गोयल की उपस्थिति एवं वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) श्री शैलेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस संगोष्ठी में आगरा मंडल के सभी वरिष्ठ मंडल इंजीनियर, मंडल इंजीनियर, सहायक मंडल इंजीनियर तथा 15 पीडब्लूआई प्रभारी सहित संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। संगोष्ठी के दौरान शीतकाल में रेल संचालन के समय बरती जाने वाली विभिन्न संरक्षा सावधानियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें विशेष रूप से रेल पटरियों की प्रभावी पेट्रोलिंग, कोहरे के दौरान संरक्षा उपायों, रेल फ्रैक्चर एवं अन्य रेल दोषों की समय पर पहचान एवं सूचना देने, रेलवे ट्रैक के उचित रखरखाव तथा सुरक्षित ट्रेन संचालन सुनिश्चित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जोर दिया गया। इस अवसर पर शीतकाल के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतने, नियमित निगरानी रखने तथा रेलवे द्वारा निर्धारित शीतकालीन संरक्षा निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया गया, ताकि सर्दी एवं कोहरे के मौसम में रेल परिचालन सुरक्षित, सुचारु एवं निर्बाध बना रहे।
7455095736
मथुरा प्रशिक्षण केंद्र पर शीतकालीन संरक्षा उपायों को लेकर इंजीनियरिंग विभाग की संगोष्ठी आयोजित
