हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। जिले की तीन बेटियों ने अपनी तीरंदाजी का दम दिखाते हुए राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का परचम लहरा दिया। जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर तीरंदाजी चैंपियनशिप में ऋतु शर्मा, वरेण्या राणा और निष्ठा गुप्ता ने तीन कांस्य पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया। सब जूनियर वर्ग की इन खिलाड़ियों ने जूनियर वर्ग की अनुभवी और दिग्गज तीरंदाजों को भी पछाड़ दिया। 21 से 28 अक्तूबर तक आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मथुरा तीरंदाजी अकादमी की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अकादमी के कोच योगेंद्र सिंह राणा ने बताया कि उत्तर प्रदेश की चार सदस्यीय टीम में तीन खिलाड़ी मथुरा जिले की थीं। टीम ने कंपाउंड वर्ग के कांस्य पदक मुकाबले में मेजबान राजस्थान को हराकर प्रदेश की झोली में पदक डाला। इस सफलता के साथ उत्तर प्रदेश ने तीन साल बाद इस वर्ग में राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में अकादमी की अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज निष्ठा गुप्ता ने व्यक्तिगत स्पर्धा में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उन्होंने रैंकिंग राउंड और एलिमिनेशन राउंड में दो कांस्य पदक अपने नाम किए। वहीं, टीम स्पर्धा में ऋतु शर्मा, वरेण्या राणा और निष्ठा गुप्ता की तिकड़ी ने कांस्य पदक जीतकर प्रदेश की सफलता में अहम भूमिका निभाई।
7455095736
बेटियों ने साधा तीरकमान, राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान
