• Sat. Oct 31st, 2026

दान में मिली धातु की शुद्धता की जांच करेगा श्रीकृष्ण जन्मस्थान

Byvijay.singhal1233

Oct 31, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर श्रद्धालुओं से दान में प्राप्त होने वाली धातु की शुद्धता और गुणवत्ता जांचने के लिए शुक्रवार से अत्याधुनिक मशीन की सुविधा शुरू की गई। अब दान में मिलने वाली धातु की जांच मौके पर ही होगी और दानदाता को इसकी रिपोर्ट भी उपलब्ध कराई जाएगी। श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर में कंप्यूटरीकृत धातु परीक्षण मशीन का शुभारंभ ट्रस्टी श्यामसुंदर चौधरी, सचिव कपिल शर्मा और गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी की मौजूदगी में किया गया। मशीन से धातु की शुद्धता के साथ उसमें शामिल विभिन्न धातुओं की मात्रा का भी पता चल सकेगा। जांच के बाद दान स्वीकार कर रसीद जारी की जाएगी। रिपोर्ट की एक प्रति दानदाता को दी जाएगी, जिस पर उनके हस्ताक्षर और मोबाइल नंबर दर्ज होंगे। दूसरी प्रति संस्थान के रिकॉर्ड में सुरक्षित रखी जाएगी। प्रबंधन समिति के सदस्य गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने बताया कि यह सुविधा सीधे काउंटर पर मिलने वाले दान के साथ हुंडी और दान पेटिकाओं से प्राप्त धातु की सामग्री के परीक्षण में भी उपयोग होगी। यह प्रक्रिया सीसीटीवी निगरानी में निर्धारित नियमों के अनुसार पूरी की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर सामग्री का विवरण संस्थान के अभिलेखों में दर्ज होगा। इससे दान में प्राप्त धातु के सुरक्षित रखरखाव और प्रबंधन में भी मदद मिलेगी।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.