हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के छटीकरा मार्ग स्थित वेद बिहारी धाम में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। पंडाल में स्वस्ति वाचन और मंत्रों के बीच गरीब कन्याओं के हाथ पीले किए गए। कन्याओं के हाथ पीले होते देख माता पिताओं की खुशी देखने लायक थी। क्योंकि धन अभाव में धानुका आश्रम और कल्याण करोती ने न केवल मदद की बल्कि धूमधाम से विवाह संपन्न कराया। सामूहिक विवाह समारोह में पहुंचे साधु संतों ने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। संत महेशानंद सरस्वती ने कहा कि निर्धन कन्याओं का विवाह कराकर संस्था ने सराहनीय कार्य किया। पीपाद्वराचार्य बाबा बलराम दास ने कहा कि बेटी जिस परिवार में जन्म लेती है उस परिवार की नहीं बल्कि समाज की बेटी होती है। सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन निश्चित रूप से समाज में अच्छा परिवर्तन करने वाला आयाम होगा। सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन करने वाली सामाजिक संस्थाओं ने नव विवाहित जोड़ों को गृहस्थ जीवन के लिए जरूरी सभी सामान दिया। धानुका आश्रम प्रबंधन विजय रिणवा ने बताया कि संतों एवं विद्वतजनों के पावन सानिध्य में सभी जोड़ों को गृहस्थी की आवश्यक वस्तुएं और उपहार भेंट किए। कल्याण करोती के सचिव सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि पिछले कई वर्षों से आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में स्थानीय व आसपास के जनपदों की गरीब कन्याओं का विवाह कराया जाता है। यह विवाह समारोह पूरे वैदिक रीति से आयोजित किए जाते हैं। सामूहिक विवाह समारोह के अवसर पर सुरेंद्र वृंदा झुनझुन वाला,पवन वेणु चौखानी,श्याम ममता अग्रवाल, अशोक रेखा अग्रवाल,मधु ,सत्य नारायण राधा सिंघानिया,अतुल पूनम सिंघानिया,विशमय आशा अग्रवाल, दिनेश अनु अग्रवाल, अनिल नीना अग्रवाल,महेंद्र उमा धानुका, उमा कोठारी,जुगल अनीता पंसारी,मूलचंद गर्ग,प्रदीप माथुर,अनुपम भार्गव,लक्ष्मी गौतम, आर के वर्मा आदि उपस्थित रहे।
