• Tue. Feb 17th, 2026

कमिश्नर ने मथुरा डीएम के साथ किया निरीक्षण , कृष्णा नगर के सौंदर्यीकरण को लेकर की चर्चा

ByVijay Singhal

Feb 22, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा शहर की सूरत बदलने के लिए अब प्रशासन रणनीति बना रहा है। साफ सुथरी सड़कें, व्यवस्थित यातायात,सुंदर लाइटिंग और डिवाइडर और सड़क किनारे पौधे सौंदर्यीकरण का हिस्सा होंगे। शहर के कृष्णा नगर मार्केट को सबसे पहले मॉडल के रूप में तैयार किया जाएगा। इसको लेकर आगरा मंडल कमिश्नर ने मथुरा डीएम के साथ मिलकर निरीक्षण किया। शहर के सौंदर्यीकरण की शुरुआत भूतेश्वर से कृष्णा नगर गोवर्धन चौराहा जाने वाले बाजार से की जायेगी। कृष्णा नगर मार्केट को अतिक्रमण मुक्त किया जायेगा। सौंदर्यीकरण के तहत लाइट पोल व्यवथित होंगे,केबल अंडर ग्राउंड होंगी,ट्रांसफार्मर शिफ्ट किए जायेंगे। इसके अलावा सभी दुकानों पर एक रंग के बोर्ड लगाए जायेंगे। आगरा मंडल कमिश्नर अमित गुप्ता बुधवार को मथुरा पहुंचे। यहां उन्होंने डीएम पुलकित खरे के साथ भूतेश्वर तिराहा से लेकर गोवर्धन चौराहा तक सौंदर्यीकरण को लेकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कमिश्नर को बताया कि डिवाइडर की पेंटिंग, पोल पर तिरंगा लाइट और पौधा रोपण किया जायेगा। इसके अलावा पीने के पानी के लिए आर ओ प्लांट और बैठने के लिए उचित दूरी पर बैंच लगाई जाएंगी। डीएम ने बताया कि पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी जिससे यातायात व्यवस्था खराब न हो। व्यापारियों ने डीएम से दुकानों के खुलने का समय बढ़ाने की बात रखी।डीएम ने व्यापारियों से कहा कि भविष्य में जगह की उपलब्धता होने पर वॉटर फाउंटेन बनाए जायेंगे। धीरे धीरे इस क्षेत्र को वॉकिंग जोन बना दिया जायेगा। जगह जगह डस्टबीन रखवाए जायेंगे। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन किया जाएगा। स्ट्रीट बैंडर के लिए बैंडिंग जोन बनाया जायेगा। इसके अलावा जहां जगह होगी वहां नियमित रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रम,नुक्कड़ नाटक आदि के साथ साथ अन्य कार्यक्रम होंगे।निरीक्षण करने आए कमिश्नर अमित गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार मथुरा के विकास और सौंदर्यीकरण को लेकर सजग है। सरकार धार्मिक नगरी में आने वाले श्रद्धालु और पर्यटकों को बेहतर सुविधा देना चाहती है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में ट्रैफिक सिस्टम बेहतर काम करे इस पर भी ध्यान देना है। मथुरा वृंदावन के प्रमुख रोड का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। इन्हीं सब तैयारियों को लेकर निरीक्षण किया गया। कमिश्नर,डीएम,एसएसपी सहित सभी अधिकारियों ने ई रिक्शा से गोवर्धन चौराहा से लेकर भूतेश्वर तक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडे, नगर आयुक्त अनुनय झा,ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ नागेंद्र प्रताप, एमवीडीए सचिव राजेश कुमार,नगर मजिस्ट्रेट सौरभ दुवे, सीओ सिटी अभिषेक तिवारी के अलावा कृष्णा नगर क्षेत्र के व्यापारी मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.