• Fri. Nov 27th, 2026

कोसिकलां पुलिस की मुठभेड़ में लुटेरा घायल,10 नंवबर को हाईवे पर कंटेनर लूटा था

Byvijay.singhal1233

Feb 21, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना कोसीकलां क्षेत्र में पुलिस की लुटेरे के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में लुटेरा गोली लगने से घायल हो गया। घायल लुटेरे को इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। मुठभेड़ के दौरान पकड़ा गया आरोपी फ्रिज कंटेनर लूट कांड में फरार चल रहा था। मथुरा के थाना कोसीकलां क्षेत्र में 10 नवंबर 2022 को दिल्ली आगरा नेशनल हाई वे पर एक कंटेनर को बदमाशों ने हथियारों के बल पर लूटा था। फ्रिज से भरे कंटेनर को पुलिस ने जल्द ही बरामद कर लिया और 5 आरोपी गिरफ्तार कर लिए थे। फ्रिज से भरे कंटेनर को लूटने में शाकिर फरार था। जिसकी पुलिस तलाश कर रही थी। शाकिर की तलाश में जुटी पुलिस को सोमवार की देर रात सफलता हाथ लगी। मुखबिर ने सूचना दी कि शाकिर खरौठ नहर के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही शाकिर ने फायरिंग कर दी। जिसके जवाब में पुलिस ने फायरिंग की जिसकी वजह से एक गोली शाकिर के पैर में लग गई और वह घायल हो गया। मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुए शाकिर उर्फ शकरुल्ला उर्फ उस्ताज पुत्र शेरू उर्फ शेरखान निवासी पीरागढ़ी थाना हसनपुर जिला पलवल हरियाणा को पुलिस ने गिरफ्त में लेते हुए इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा और 3 कारतूस बरामद किए हैं।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.