• Sun. Oct 25th, 2026

मथुरा में 94 लाख से बनेगी सड़क, नाला निर्माण कार्य का भी हुआ शुभारंभ

Byvijay.singhal1233

Oct 25, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। नगर निगम के वार्ड 36 जयसिंहपुरा में गणेश मंदिर के मुख्य द्वार से तमोली धर्मशाला तक इंटरलाकिंग सड़क का निर्माण कराया जाएगा। सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा और पार्षद एवं कैबिनेट सदस्य राकेश भाटिया ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। सड़क निर्माण पर करीब 94 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सांसद प्रतिनिधि और पार्षद ने बताया कि त्वरित योजना के तहत सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। लंबे समय से सड़क की हालत खराब होने के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। सड़क बनने से क्षेत्रीय निवासियों को राहत मिलेगी और आवागमन सुगम होगा। राधाकृष्ण वाटिका में करीब 200 मीटर लंबे सीसी नाले के निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया गया। इस पर लगभग 20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। नाला बनने से सड़क पर पानी बहने की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। भाजपा नेता रवि शर्मा, ज्ञान नारायण अग्रवाल, मुकेश कुमार, नीरज रावत, उमेश बघेल, हरिओम शर्मा, गंगाराम सोनी, सुनील शर्मा, सनी ठाकुर, नदीम और सोनू कुमार मौजूद रहे।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.