हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर के घीयामंडी में भार्गव गली से दिल्ली पुलिस ने पांच माह पूर्व लापता किशोरी को बरामद किया है। रविवार की देरशाम मथुरा पुलिस के सहयोग से किशोरी को बरामद कर पुलिस दिल्ली ले गई है। अलीपुर दिल्ली निवासी १६ साल की किशोरी को साल 2022 में उसका प्रेमी भगा ले गया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया और उसके हिंदू प्रेमी को जेल भेज दिया। इसके बाद फिर से यह किशोरी दूसरे प्रेमी के साथ भाग गई। 5 माह पहले दिल्ली के अलीपुर थाने में किशोरी की गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया गया था। मामला कोर्ट तक पहुंचा तो पुलिस को बरामद कर पेश करने के आदेश दिए गए। मथुरा में यह किशोरी पिछले पांच महीने से अलग-अलग स्थानों पर रह रही थी। दिल्ली पुलिस की टीम रविवार को मथुरा आई और अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।
किशोरी के थाना गोविंदनगर की भार्गव गली में होने की सूचना पर स्थानीय पुलिस को साथ लेकर पहुंच गई। पुलिस ने यहां एक घर से किशोरी को बरामद कर लिया। हालांकि क्षेत्र में चर्चा थी कि भार्गव गली से पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं पूछताछ के बाद तीन-चार अन्य आरोपियों को भी अलग-अलग स्थानों से पुलिस ने पकड़ा है। मथुरा पुलिस अभी इस पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस मथुरा आई थी। किशोरी को यहां से बरामद कर ले गई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
